|
प्रिय छात्र-छात्राओं,
सम्मानित अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों, भागलपुर क्षेत्र में चिकित्सा सेवा के माध्यम से
जन-सेवा को समर्पित रहते हुए मैंने हमेशा यह अनुभव किया
है कि किसी भी ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्र के समग्र
विकास की असली धुरी 'शिक्षा और स्वास्थ्य' ही है। हमारे
पथ-प्रदर्शक और प्रेरणास्रोत्र स्व० सदानंद सिंह जी का
भी यही दूरदर्शी स्वप्न था कि इस क्षेत्र के युवाओं को
बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकें। उनके इसी संकल्प को आगे
बढ़ाते हुए श्री कृष्ण राजेश्वरी महाविद्यालय ग्रामीण
अंचल में उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए पूरी तरह
समर्पित है। हमारा मुख्य उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को केवल
किताबी ज्ञान तक सीमित न रखना, बल्कि उन्हें
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक संस्कार, व्यावहारिक कौशल
और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। एक
चिकित्सक के रूप में समाज के स्वास्थ्य की चिंता करने
के साथ-साथ, एक सचिव के रूप में मेरा यह दृढ़ संकल्प है
कि यहाँ का युवा शिक्षित होकर अपने परिवार, समाज और
राष्ट्र के निर्माण में एक स्वस्थ और सशक्त भूमिका
निभाए।
आइए, श्रद्धेय सदानंद बाबू के विचारों से प्रेरणा लेते
हुए, शिक्षा के इस पावन मंदिर को नई ऊँचाइयों तक
पहुँचाने में अपना योगदान दें।
आपके निरंतर स्नेह, सहयोग एवं अटूट विश्वास के लिए
हार्दिक आभार।
सादर,
डॉ देवेन्द्र प्रसाद सिंह
सचिव
श्री कृष्ण राजेश्वरी महाविद्यालय, धुआबै (भागलपुर) |