Welcome to Shri Krishna Rajeshwari College, Dhuabai  website....        श्री कृष्ण राजेश्वरी महाविद्यालय, धुआबै के वेबसाइट पर आपका स्वागत है....  Welcome to Shri Krishna Rajeshwari College, Dhuabai  website....        श्री कृष्ण राजेश्वरी महाविद्यालय, धुआबै के वेबसाइट पर आपका स्वागत है....

 
स्वर्गीय सदानंद सिंह जी
पूर्व अध्यक्ष, बिहार विधानसभा एवं पूर्व विधायक, कहलगांव

 

स्व० सदानंद सिंह जी केवल कहलगांव ही नहीं, बल्कि संपूर्ण बिहार के एक कद्दावर एवं सर्वप्रिय जननेता रहे। वे 9 बार कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए तथा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की।

कॉलेज की नींव का विजन:

बिहार और झारखंड की सीमा पर स्थित धुआबै का यह सुदूर अंचल हमेशा से उनके दिल के करीब रहा। उनका यह दृढ़ विश्वास था कि जब तक इस सीमावर्ती क्षेत्र के पिछड़े, दलित, वंचित और आदिवासी-जनजातीय समाज तक उच्च शिक्षा की ज्योति नहीं पहुंचेगी, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास अधूरा रहेगा। श्री कृष्ण राजेश्वरी महाविद्यालय उनकी इसी दूरगामी सोच और सपनों का मूर्तरूप है।

 

 


श्री कृष्ण राजेश्वरी महाविद्यालय, धुआबै में आपका स्वागत है

कहलगाँव विधानसभा क्षेत्र के धुआबै गाँव में माँ चण्डिका के पावन प्रांगण के समीप स्थापित यह महाविद्यालय ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है। पूर्व विधायक स्व० सदानन्द सिंह जी के दूरदर्शी स्वप्न को साकार करते हुए वर्तमान विधायक इंजीनियर शुभानन्द मुकेश जी के प्रयासों से इस संस्थान की नींव रखी गई है।
हमारा उद्देश्य ग्रामीण अंचल के युवाओं, बेटियों और बहुओं को स्नातक (B.A., B.Sc., B.Com.) की पढ़ाई के साथ-साथ कंप्यूटर व तकनीकी ज्ञान प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।


 इं. शुभानंद मुकेश जी (स्व० सदानंद सिंह जी के सुपुत्र) उच्च तकनीकी शिक्षा, टाटा स्टील में दो दशकों के कार्यानुभव एवं दूरदर्शी सोच से समृद्ध जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित हैं। कहलगाँव के वर्तमान विधायक के रूप में वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, विकास को गति देने तथा युवाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

संकल्प से सिद्धि की यात्रा:

अपने पूज्य पिता जी के स्वप्निल प्रोजेक्ट  को धरातल पर उतारने का बीड़ा उठाते हुए उन्होंने धुआबै (भागलपुर) में इस कॉलेज की स्थापना को संभव बनाया। उनका उद्देश्य इस महाविद्यालय को आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक कौशल (Skill Development) का ऐसा केंद्र बनाना है, जहाँ से पढ़कर निकलने वाला हर विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सके और क्षेत्र का नाम रोशन करे।

इं. शुभानंद मुकेश

विधायक, कहलगांव विधानसभा क्षेत्र

B.Tech,  M.B.A.

Post Graduate in Environmental Sciences
University of Cambridge

 
 
 

डा. जीवन प्रसाद सिंह प्राचार्य
श्री कृष्ण राजेश्वरी महाविद्यालय, धुआबै भागलपुर

 

प्राचार्य का सन्देश ( PRINCIPAL DESK)

 
 

डा. देवेन्द्र प्रसाद सिंह सचिव
श्री कृष्ण राजेश्वरी महाविद्यालय, धुआबै भागलपुर

 

 

सचिव के उद्गार

 
© 2026-27 श्री कृष्ण राजेश्वरी महाविद्यालय, धुआबै।
सर्वाधिकार सुरक्षित।
 

Designed & maintained by Visionsoft, Bhagalpur